होम स्टे, होटल वाले ध्यान दें, यहां युवक ने होटल के 4 कमरे बुक कराकर रात को कर दिया बड़ा कांड!

रात को शातिर चोर ने कमरे की बेडशीट को जोड़कर एक रस्सी बनाई और होटल से दो एसी और 6 एलईडी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह होटल संचालक को मामले की जानकारी हुई, तो उसने पुलिस से शिकायत की।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ग्रेटर नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक होटल में ग्राहक बनकर आए एक शख्स ने ऐसा कांड किया कि हंगामा मच गया।

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में एक शातिर चोर ने फिल्मी स्टाइल में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सबसे पहले वह  होटल आया और उसने चार कमरे बुक किए। चार कमरे बुक करने के बाद उसने बताया कि उसके अन्य दोस्त भी रात को आएंगे और वह यहां पर ठहरेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रात को शातिर चोर ने कमरे की बेडशीट को जोड़कर एक रस्सी बनाई और होटल से दो एसी और 6 एलईडी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह होटल संचालक को मामले की जानकारी हुई, तो उसने पुलिस से शिकायत की।

ग्रेटर नोएडा के फूलपुर निवासी राहुल सूरजपुर में ओयो होटल चलता है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार शाम को उसके ओयो होटल में इफ्तार नामक युवक आया और उसने चार कमरे बुक किए। चार कमरे बुक करने के बाद उसने उनका किराया भी एडवांस में दे दिया। उसने बताया कि उसके अन्य साथी रात में आकर होटल के कमरों में ठहरेंगे। रात लगभग 10 बजे के करीब होटल संचालक अपने घर चला गया और सहायक होटल में मौजूद था।

सहायक ने लगभग 12 बजे के करीब होटल का गेट लगा दिया और रिसेप्शन पर जाकर वह भी सो गया। सहायक के सोने के बाद इफ्तार ने होटल के कमरों की बेडशीट को सभी को एक साथ जोड़ते हुए एक रस्सी बनाई और होटल की छत पर जाकर होटल से दो एसी, 6 एलईडी और अन्य सामान को रस्सी की मदद से साइड वाले प्लॉट में रख दिया, वहां से उसके अन्य साथी सामान को लेकर फरार हो गए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आरोपी इफ्तार सुबह 4 बजे अपने कमरे से निकाला और सहायक से बाहर घूमने की बोलकर बाहर चला गया। जाते समय उसने बताया कि चारों कमरे लॉक हैं और चाबी उसके पास है। जब काफी देर होने के बाद वह वापस नहीं आया तो सहायक को मामले में शक हुआ, इसके बाद उसने 60 बजे कमरों में जाकर देखा तो उसे चोरी की जानकारी हुई।

इसके बाद उसने होटल मालिक को इसकी सूचना दी और डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी। ओयो में चोरी के बारे में पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">