भीषण सड़क हादसा-   नए साल की पार्टी कर लौट रहे 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम

नए साल के पहले दिन झारखंड के जमशेदपुर से दुखद खबर सामने आई है। यहां भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
 
 

जमशेदपुर (उत्तराखंड पोस्ट)  नए साल के पहले दिन झारखंड के जमशेदपुर से दुखद खबर सामने आई है। यहां भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 घटना सोमवार सुबह बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस एरिया इलाके में गोल चक्कर के पास हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। और फिर पेड़ से  टकराई और फिर पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कार से युवकों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताय गया कि सभी युवक शहर के आदित्यपुर इलाके के बाबा कुटी के रहने वाले थे।