अमिताभ बच्चन की सेहत पर हॉस्पिटल ने दिया नया अपडेट, जानिए क्या कहा
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि अमिताभ बच्चन की हालत अब स्थिर है।
नानावती सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पीआरओ के मुताबिक अमिताभ बच्चन की हालत अब पहले से बेहतर है।
उन्हें कोविड-19 संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का भी कोविड-19 टेस्ट किया गया था। दोनों की ही रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
शनिवार को रात लगभग 10 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले खबरें सामने आ रही थि कि अमिताभ बच्चन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘वह स्थिर हैं, लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनकी उम्र और ट्यूबरक्यूलोसिस समेत पिछली बीमारियों को देखते हुए, उनकी हालत में सुधार आने में समय लग सकता है।’
उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost