कोरोना लॉकडाउन | किरायेदारों के लिए मकान मालिक बना भगवान, नहीं लिया घर का किराया

नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरे भारत में दहशत का माहौल है। इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है। इस मुश्किल भरे हालात में दिल्ली-नोएडा में राज्य सरकारों ने आदेश जारी किया था जिसके मुताबिक यहां मकान मालिकों को एक महीने का किराया माफ करना ही होगा। इस बीच एक ऐसी खबर आयी जो
 

नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरे भारत में दहशत का माहौल है। इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है। इस मुश्किल भरे हालात में दिल्ली-नोएडा में राज्य सरकारों ने आदेश जारी किया था जिसके मुताबिक यहां मकान मालिकों को एक महीने का किराया माफ करना ही होगा।

इस बीच एक ऐसी खबर आयी जो इंसानियत की मिसाल पेश करती है। नोएडा में एक मकान मालिक ने अपनी मर्जी से किराया छोड़ दिया है। वह भी 10-20 हजार नहीं पूरे 1.50 लाख रुपये।

जानकारी के मुताबिक नोएडा के बरौला गांव के रहनेवाले कुशल पाल ने अपने 50 किरायेदारों का किराया माफ कर दिया, जिन्हें कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से पैसों की तंगी है। इतना ही नहीं वे उन लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि फिलहाल अपने घर न जाकर यहीं रहें। वह उनकी खाने-पीने की चीजों से भी मदद कर रहे हैं।

कुशल पाल बताते हैं कि उनके यहां करीब 50 किराएदार हैं। सबसे करीब 1.50 लाख का किराया आ जाता है, लेकिन उन्होंने इस महीने के लिए किराया माफ कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने सबको 5-5 किलो आटा भी दिया। उन्होंने किरायेदारों से कहा है कि फिलहाल घर छोड़कर न जाएं। पाल अपने सिक्यॉरिटी गार्ड, ड्राइवर की भी मदद कर रहे हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost