दिल दहला देने वाली खबर | मायके से 5 हजार नहीं लाई तो पति ने जिंदा जलाया, मौत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आयी है। यहां एक महिला जब अपने पिता से पति द्वारा मंगाए गए पांच हजार रुपये नहीं ला पाई तो पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। जानकारी के मुताबिक यह मामला वेस्ट दिल्ली के ख्याला
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आयी है। यहां एक महिला जब अपने पिता से पति द्वारा मंगाए गए पांच हजार रुपये नहीं ला पाई तो पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया।

जानकारी के मुताबिक यह मामला वेस्ट दिल्ली के ख्याला इलाके का है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि मरने से पहले विवाहिता ने अपने परिजनों को बयान दिया था जिकसी रिकॉर्डिंग मायकेवालों के पास है। मृतका के परिजनों ने रिकॉर्डिंग को पुलिस को सौंप दिया गया है।

बताया गया कि मृतक महिला का नाम पूनम (24) है। वह पति अमित (28) के साथ ख्याला इलाके में रहती थीं। करीब पांच साल पहले पूनम की अमित के साथ शादी की गई थी। पूनम की चार साल की एक बेटी भी है।

आरोप है कि शादी के बाद से ही अमित और उसकी मां पूनम से अपने पिता से दहेज लाने का दबाव बनाते रहते थे। समय-समय पर वह पैसे भी मंगाती रहती थी। कुछ रोज पहले भी अमित ने पूनम से उनके पिता से पांच हजार रुपये लाने के लिए बोला था। पैसे न लाने पर पति ने अपनी मां के साथ मिलकर पूनम को 8 सितंबर की रात करीब 11 बजे मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला चिल्लाती रहीं, लेकिन ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा। काफी देर बाद जब ससुराल वालों को लगा कि पूनम की मौत हो गई है। तब उन्होंने उसे सफदरजंग अस्पताल ले गए।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost