मोदी की धन्यवाद रैली में शामिल हुई महिला, पति ने दिया तीन तलाक

बरेली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर सिर्फ इसलिए तला क दे दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन्यवाद रैली में शामिल हुई थी। पीड़ित महाला फायरा ने बताया कि वह दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी ने
 

बरेली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो]  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला को उसके पति ने  कथित तौर पर सिर्फ इसलिए तला क दे दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन्यवाद रैली में शामिल हुई थी।

पीड़ित महाला फायरा ने बताया कि वह दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी ने बरेली  में धन्यवाद रैली निकाली थी। इस रैली में कई मुस्लिम महिलाएं शामिल हुई थीं। इस रैली में फायरा भी शामिल थीं। फायरा का आरोप है कि जब वह इस धन्यवाद रैली में शामिल होने के बाद घर पहुंची तो उसके पति ने उन्हें और उनके बच्चे को पीटा। फायरा का आरोप है कि उसके पति ने तीन बार तलाक कहा और उन्हें बच्चे सहित घर से बाहर निकाल दिया।

फायरा ने बताया कि यहां किला के रहने वाले दानिश से डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह + किया था। फायरा का यह भी आरोप है कि शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनके पति दानिश का उनकी मामी के साथ अवैध संबध भी है। दोनों का एक बेटा भी है।

फायरा के आरोप के विपरीत उनके पति दानिश का कहना है कि उन्होंने फायरा को तलाक नहीं दिया है। उधर, दानिश ने फायरा पर किसी और से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। फायरा के अंकल पर भी दानिश ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दानिश ने कहा कि मोदी की रैली की वजह से नहीं बल्कि पत्नी के व्यवहार के कारण उसने तलाक दिया है। उसने कहा कि वह मना करने के बावजूद हमेशा जींस और इसी तरह के कपड़े पहनती है। इसके अलावा उनके परिवार की तरफ से प्रताड़ित किया जा रहा है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भीकर सकते हैं)