IAS दूल्हे और IPS दुल्हन ने ऑफिस में रचाई शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) एक IAS और IPS के ऑफिस में ही शादी करने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। ऑफिस में शादी करने वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, IAS ऑफिसर कामकाज के चलते वक्त नहीं मिल पा रहे थे इसलिए उन्होंने दफ्तर में ही शादी कर ली। जानकारी के मुताबिक
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) एक IAS और IPS के ऑफिस में ही शादी करने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। ऑफिस में शादी करने वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, IAS ऑफिसर कामकाज के चलते वक्त नहीं मिल पा रहे थे इसलिए उन्होंने दफ्तर में ही शादी कर ली।

जानकारी के मुताबिक 2015 बैच के IAS ऑफिसर तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल के उलुबोरिया में बतौर एसडीओ तैनात हैं। वहीं, उनकी पार्टनर नवजोत सिमी 2017 बैच की IPS ऑफिसर हैं। वह फिलहाल पटना में पोस्टेड हैं। शादी के लिए नवजोत समय निकालकर पटना गई थीं। बताया गया कि यह कपल कपल मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है और पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे।

तुषार सिंगला ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा ‘शरीक-ए-हयात’। इससे साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ 14 फरवरी, 2020 भी लिखा है। दोनों ने वेलेंटाइन डे को इस तरह यादगार बना लिया। खबरों की मानें तो कपल ने अपने दोस्तों से वादा किया है कि वे उन्हें शादी की पार्टी जरूर देंगे। लेकिन इसके लिए भी उन्हें साल 2021 तक का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन यह पार्टी 2021 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद ही होगी।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost