सवा लाख साल में पहली बार यहां खत्म हो जाएगी बर्फ !

एक तरफ दिनों-दिन बढ़ती गर्मी ने पूरे उत्तरी भारत को मानो झुलसा दिया है, तो अटलांटिक से भी खबर चौंकाने वाली है। नॉर्थ पोल पर मौजूद बर्फ 30 साल में इतनी पिघल गई है जितनी पिछले एक लाख सालों में भी नहीं पिघली। इस साल या फिर अगले साल आर्कटिक समुद्र की बर्फ खत्म हो
 

एक तरफ दिनों-दिन बढ़ती गर्मी ने पूरे उत्तरी भारत को मानो झुलसा दिया है, तो अटलांटिक से भी खबर चौंकाने वाली है। नॉर्थ पोल पर मौजूद बर्फ 30 साल में इतनी पिघल गई है जितनी पिछले एक लाख सालों में भी नहीं पिघली। इस साल या फिर अगले साल आर्कटिक समुद्र की बर्फ खत्म हो सकती है। एक जाने-माने वैज्ञानिक ने ये दावा किया है कि इस साल 1 जून तक आर्कटिक समुद्र के केवल 11.1 मिलियन स्क्वेयर किलोमीटर इलाके में ही बर्फ बची है। पिछले 30 साल का औसत 12.7 मिलियन स्क्वेयर किलोमीटर था। यह अंतर पूरे यूनाइटेड किंगडम को 6 बार जोड़ने के बराबर है।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के पोलर ओसेन फिजिक्स ग्रुप के प्रमुख प्रोफेसर पीटर वडहम्स ने कहा कि मेरा अनुमान है कि आर्कटिक की बर्फ गायब हो सकती है। इस साल सितंबर तक इसके पास 10 मिलियन स्क्वेयर किलोमीटर के इलाके से भी कम बर्फ रह जाएगी। अगर ये पूरी तरह से गायब नहीं होती तो इसमें रिकॉर्ड कमी भी आ सकती है।

आर्कटिक समुद्र पर 1 लाख से 1 लाख 20 हजार साल पहले आखिरी बार बर्फ खत्म हुई थी। ध्रुवीय इलाके में तेजी से बढ़ते तापमान के कारण ये स्थिति पैदा हो सकती है। इसी से ब्रिटेन में बाढ़ के हालात हैं और अमेरिका में बेमौसम तूफान भी आ रहे हैं।

अगर बर्फ खत्म होती है तो दुनियाभर में तापमान बढ़ जाएगा और मौसम में कई तरह के आकस्मिक बदलाव होंगे। ग्लोबल वॉर्मिंग की स्थिति भी बदतर हो जाएगी।