मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। खबर मिली है कि मानसून ने अब तेजी पकड़ ली है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ने पिछले 24 घंटे में मध्य महाराष्ट्र मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, विदर्भ तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। खबर मिली है कि मानसून ने अब तेजी पकड़ ली है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ने पिछले 24 घंटे में मध्य महाराष्ट्र मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, विदर्भ तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून के लिए स्थितियां अनुकूल है और उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दस्तक दे देगा। इसका मतलब है कि उत्तराखंडवासियों को भी अब मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा।

मारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost