रामलीला में ताड़का वध के दौरान कलाकार को ही लगी आग, देखिए वीडियो

मुजफ्फरनगर (उत्तराखंड पोस्ट) मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी में रविवार रात रामलीला मंचन में अभिनय के दौरान बड़ा हादसा हो गया । हादसे में ताड़का बना कलाकार आग लगने से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला रामपुरी में रविवार रात रामलीला मंचन के दौरान ताड़का
 

मुजफ्फरनगर (उत्तराखंड पोस्ट) मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी में रविवार रात रामलीला मंचन में अभिनय के दौरान बड़ा हादसा हो गया । हादसे में ताड़का बना कलाकार आग लगने से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला रामपुरी में रविवार रात रामलीला मंचन के दौरान ताड़का वध का मंचन किया जा रहा था। ताड़का का अभिनय कर रहा गांधीनगर निवासी अंकित मुंह से आग निकालने का करतब दिखा रहा था।

देखिए वीडियो-

allowfullscreen

इसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई।जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। दर्शकों और कमेटी पदाधिकारियों ने बमुश्किल आग बुझाई। कमेटी सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost