पांच दिन की बच्ची की लाश कब्र से गायब होने से मचाी सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दिल्ली से एक सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां कब्रिस्तान से एक पांच साल की एक बच्ची की लाश गायब हो गई हा। इस बात की जानकारी लोगो घरवालों को तब लगा जब वे दफनाने के अगले दिन कब्रिस्तान गए। उन्हें कब्र से थोड़ी दूरी
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दिल्ली से एक सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां कब्रिस्तान से एक पांच साल की एक बच्ची की लाश गायब हो गई हा।

इस बात की जानकारी लोगो घरवालों को तब लगा जब वे दफनाने के अगले दिन कब्रिस्तान गए। उन्हें कब्र से थोड़ी दूरी पर वह कपड़ा नजर आया जिसमें लपेट कर उन्होंने बच्ची की लाश को दफनाया था। लड़की की कब्र पर एक पेड़ भी लगाया गया था, जिसे देखकर शक हुआ कि उसे उखाड़ कर दोबारा लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक करोलबाग के एक कपड़ा व्यवसायी की पांच दिन की बेटी की मौत अस्पताल में हो गई थी। शुक्रवार के दिन बच्ची के शव को वजीराबाद के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बच्ची के परिजनों ने कब्र पर एक पेड़ लगा दिया था। अगले दिन शनिवार को बच्ची के पिता और कुछ अन्य लोग कब्रिस्तान गए। वहां लोगों को वह पेड़ देख कर शक हुआ कब्रिस्तान गए इन लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। जब कब्र खोदी गई तो उसमें से लाश गायब थी।

मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर बच्चों की लाश कोई क्यों चोरी करेगा। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक जताया जा रहा है कि कब्रिस्तान से शायद और भी बच्चों की लाशें गायब हुई हों।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost