कम नींद लेते है तो हो जाएं सावधान, 26 साल की उम्र में हार्ट पेशंट बना युवक, लगे 2 स्टेंट

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अगर आप भी कम नींद लेते है तो सावधान हो जाइए। क्योंकि इससे जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक 26 साल का एक शख्स कम नींद लेने की वजह से दिल का मरीज बन गया। जानकारी के मुताबिक बीपीओ में काम करने वाले 26 साल के मेहुल सिंह
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अगर आप भी कम नींद लेते है तो सावधान हो जाइए। क्योंकि इससे जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक 26 साल का एक शख्स कम नींद लेने की वजह से दिल का मरीज बन गया।

जानकारी के मुताबिक बीपीओ में काम करने वाले 26 साल के मेहुल सिंह पूरी रात जगते थे। दिन में जब भी समय मिलता तब सोया करते थे। वह लगातार कम नींद ले रहे थे। साथ में स्मोकिंग, बाहर का खाना, एक्सर्साइज न करना और गलत लाइफस्टाइल ने उन्हें हार्ट का मरीज बना दिया। एक रात ऑफिस में ही मेहुल को हार्ट अटैक आया। अस्पताल में ऐडमिट किया गया, जहां मेहुल को 2 स्टेंट लगे। अब वह खतरे से बाहर हैं, लेकिन खराब लाइफस्टाइल और कम नींद ने महज 26 साल की उम्र में उन्हें हार्ट पेशंट बना दिया।

बताया गया कि 4 जून की रात मेहुल को हार्ट अटैक आया। रात को ही उन्हें अस्पताल में ऐडमिट किया गया। जांच में पता चला कि हार्ट की दो नसों में ब्लॉकेज है। तुरंत एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी और दो स्टेंट लगाए गए। अब वह पहले से बेहतर हैं, लेकिन उसकी गलत आदतों ने उसे बीमार बना दिया।

मेहुल का कहना है कि वह अब बुरी आदतों को कभी नहीं दोहराएंगे। उन्होंने खुद माना कि अब तक वह नाइट शिफ्ट का आनंद ले रहे थे। स्मोकिंग और जंक फूड रोज की आदत बन गई थी। 5 से 6 सिगरेट रोज पीते थे और उन्हें इससे पहले कभी ऐसा नहीं लगा कि हार्ट की बीमारी हो सकती है। डॉक्टर कालरा ने कहा कि युवाओं में अब हार्ट अटैक कोई नई बात नहीं है। लाइफस्टाइल, खानपान की वजह से युवा डायबीटीज और हाइपरटेंशन के शिकार हो रहे हैं। धीरे-धीरे हार्ट के भी मरीज बन रहे हैं।

इस बारें में हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा ने 130 हेल्दी कर्मचारियों पर एक सर्वे किया। इसमें सभी ने माना कि जिस दिन वो अपनी नींद में से 16 मिनट भी कम सोते थे या रात में अच्छी नींद नहीं आती थी, उसकी अगली सुबह उन्हें ऑफिस में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। कम नींद की वजह से उनका स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता था। यह रिसर्च कहीं न कहीं मेहुल जैसे कम नींद लेने वाले लोगों से जुड़ी है।

डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट अटैक की एक बड़ी वजह नींद में कमी भी है। कम से कम छह से सात घंटे सोना ही चाहिए। इमसें अगर कोई कमी हो जाती है तो इसका असर हार्ट पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब नींद नहीं पूरी होती है तो स्ट्रेस बढ़ता है और फिर स्मोकिंग की लत, बाहर का खाना-पीना, एक्सर्साइज में कमी, यह सब हार्ट की बीमारियों को बढ़ावा देती हैं। मेहुल भी ऐसी ही आदतों के शिकार थे।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost