जम्मू कश्मीर | आतंकी हमले में 24 वर्षीय जवान शहीद, नवंबर में होनी थी शादी

हमीरपुर (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार रात आतंकवादी मुठभेड़ में हमीरपुर जिले के गलोड़ का जवान शहीद हो गया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारत का एक जवान रोहन कुमार शहीद हो गया। पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलीबारी
 

हमीरपुर (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार रात आतंकवादी मुठभेड़ में हमीरपुर जिले के गलोड़ का जवान शहीद हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारत का एक जवान रोहन कुमार शहीद हो गया।

पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है

24 वर्षीय शहीद रोहन कुमार 2016 में सेना में भर्ती हुआ था वह भारतीय सेना की 14 पंजाब रेजिमेंट में तैनात था।

जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहीद रोहन कुमार की नवंबर में शादी होनी थी।

रोहन के पिता रसील सिंह पंजाब के अमृतसर में हलवाई का काम करते हैं।घर में सभी परिजन उनकी शादी की तैयारियों में जुटे थे लेकिन बेटे की शहीद होने की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/