विकास दुबे एनकाउंटर | पुलिस वैन पलटी और फिर…. जानिए एनकाउंटर की एक-एक बात

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की बर्बर हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे फिल्मी अंदाज में मारा गया। जानिए एनकाउंटर का पूरा घटनाक्र्म- यूपी एसटीएफ की गाड़ी हिस्ट्री शीटर विकास दुबे को लेकर कानपुर आ रही थी। स्पीड तेज थी। बारिश होने से रोड पर फिसलन थी। पुलिस के मुताबिक, बर्रा के
 

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्‍तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की बर्बर हत्‍या का मुख्‍य आरोपी विकास दुबे फिल्‍मी अंदाज में मारा गया।

जानिए एनकाउंटर का पूरा घटनाक्र्म-

यूपी एसटीएफ की गाड़ी हिस्ट्री शीटर विकास दुबे को लेकर कानपुर आ रही थी। स्‍पीड तेज थी। बारिश होने से रोड पर फिसलन थी।

पुलिस के मुताबिक, बर्रा के पास अचानक रास्‍ते में गाड़ी पलट गई।

इस हादसे में विकास दुबे और एक सिपाही को भी चोटें आईं।

इस बीच विकास की नजरें पुलिस के चंगुल से बचकर भागने पर थी। उसने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की।

इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसटीएफ ने विकास से हथियार रखकर सरेंडर करने को कहा। वह इसके बावजूद नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा।

पुलिस का कहना है कि विकास के पिस्‍टल छीनने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

क्रॉस फायरिंग में विकास दुबे ढेर कर दिया गया।

मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के शव को कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विकास दुबे को मृत घोषित किए जाने से पहले एसपी कानपुर वेस्‍ट ने कहा कि कार के पलट जाने के बाद घायल पुलिसवाले की पिस्‍टल छीनकर विकास ने भागने की कोशिश की।

पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने एक पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। बाद में उसे अस्‍पताल पहुंचाया गया।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/