जानिए कहां तक पहुंचा मानसून, आसमान से आग की जगह कब बरसेंगे बदरा ? पूरा अपडेट

उत्तराखंड में भी गर्मी गदर मचा रही है। हालत ये है कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा रहा है। मौसम विभाग के अनामन के मुताबिक अगले 2-3 दिन तापमान में वृद्धि की आशंका है। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 16 जून तक हीटवेव चलने की भविष्यवाणी की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली/ देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में आस साल आसमान से आग बरस रही है। हर किसी को मानसून वाली राहत की बारिश सका इंतजार है लेकिन फिलहाल लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। कब होगी बारिश, कैसे रहेगा देशभर में मौसम आईए आपको बताते हैं-

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अभी अधिकतान तापमान 45 डिग्री तक जाएगा। बाकी जगहों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित कई राज्यों में अभी मॉनसून से पहले जल्द राहत मिलने की संभवना नहीं है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दिल्ली में लू का प्रकोप एक बार फिर बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। आने वाले दिनों में दिल्ली और तपेगी। 18 जून से पहले लू से राहत के आसार नहीं हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। कई जगहों पर लू का प्रकोप रहेगा। जमीनी सतह पर तेज गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 14 और 15 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। कुछ जगहों पर लू का प्रकोप रह सकता है। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इसके बाद 16 से 18 जून के बीच अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

उत्तराखंड में भी आसमान से बरस रही है आग

उत्तराखंड में भी गर्मी गदर मचा रही है। हालत ये है कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा रहा है। मौसम विभाग के अनामन के मुताबिक अगले 2-3 दिन तापमान में वृद्धि की आशंका है। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 16 जून तक हीटवेव चलने की भविष्यवाणी की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यूपी में गर्मी का कहर

पड़ोसी राज्य यूपी में भी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग की मानें को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। आईएमडी ने यूपी में मॉनसून पहुंचने की तारीख 20 से 25 जून के बीच की बताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले समय में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बादी हो सकती है।

देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में भी अगले तीन दिन तक प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अभी राहत की उम्मीद नहीं है। मॉनसून की देरी और बढ़ती तपिश ने इन राज्यों को भी बेहाल कर दिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बिहार में मॉननसून कब आएगा इसकी घोषणा हो गई है। अब ज्यादा दिनों तक गर्मी नहीं झुलसाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 15-16 जून को उत्तर बिहार के जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। इस दौरान दिन का तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे पहले बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।