LIVE Video | शादी के स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

दुल्हन के पैर को चीरते हुए गोली एक अधेड़ शख्स को भी लग गई। दुल्हन के गोली लगते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। खुशी का मौका मातम में बदल गया।
 
 

सुपौल (उत्तराखंड पोस्ट) शादी में हर्ष फायरिंग की खबरें आती रहती है। कई बार इसमें हादसे हो जाते है औऱ लोग घायल हो जाते है। अब एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है।

वरमाला की रस्म चल रही थी। दो दूल्हे और दो दुल्हन हाथ में माला लेकर खड़े थे। शादी करानेवाले पंडित जी दूल्हे-दुल्हन को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी किसी ने गोली चला दी। दुल्हन के पैर को चीरते हुए गोली एक अधेड़ शख्स को भी लग गई। दुल्हन के गोली लगते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। खुशी का मौका मातम में बदल गया।

जानकारी के मुताबिक ये वाडियो बिहार के प्रतापगंज प्रखंड के गोविंदपुर का है। कृपानंद यादव की दो बेटियों की शादी थी। गोविंदपुर गढ़िया टोला में दो बहनों की एक साथ शादी थी। सरायगढ़ से दोनों की बारात आई थी। बारात आने के बाद जब बड़ी बहन का वरमाला हो रहा था, तभी किसी ने फायरिंग कर दी और गोली दुल्हन के पैर में लग गई। जिसके बाद वो स्टेज पर ही गिर पड़ी।

आनन-फानन में उसे सिमराही रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दुल्हन को घर वापस लाया गया और शादी संपन्न कराया गया। फिलहाल, उसे एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

अब इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी कट्टा लेकर वरमाला के वक्त फायरिंग कर रहा था। मगर दुल्हन को गोली किसने मारी इसकी पड़ताल की जा रही है।