बड़ी खबर | 31 मई तक के लिए देशभर में लॉकडाउन का ऐलान, राज्य सरकारों को आदेश जारी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन 3.0 की मियाद आज खत्म हो रही है। इस बीच NDMA ने 31 मई तक लॉकडाउन के विस्तार का फैसला किया है। सभी मंत्रालय, विभाग, राज्य सरकारों को चिट्ठी भेजी गई है। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन 3.0  की मियाद आज खत्म हो रही है। इस बीच NDMA ने 31 मई तक लॉकडाउन के विस्तार का फैसला किया है। सभी मंत्रालय, विभाग, राज्य सरकारों को चिट्ठी भेजी गई है। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।

बता दें कि एनडीएमए पहले लॉकडाउन को औपचारिक रूप से जारी करने का आदेश जारी करता है और फिर राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) लॉकडाउन के दिशानिर्देशों को फ्रेम करती है।

अभी फिलहाल गाइडलाइन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। लॉकडाउन पर आज रात 9 बजे कैबिनेट सेक्रेटरी सभी राज्यों के टॉप अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन में पहले ही साफ कर चुके थे कि 17 मई के बाद लॉकडाउन 4.0 लागू होगा।

इन राज्यों ने पहले ही बढ़ा दिया था लॉकडाउन | लॉकडाउन 3.0 के आखिरी दिन अब महाराष्ट्र और पंजाब के बाद तमिलनाडु में भी लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले पंजाब की सरकार ने भी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/