उत्तराखंड के इस बीजेपी सांसद को अलॉट किया गया प्रियंका गांधी वाला बंगला!
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट वाला बंगला एक अगस्त तक खाली करने का नोटिस जारी करने के बाद अब केंद्र सरकार ने ये बंगला उत्तराखंड से बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को अलॉट कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार बीजेपी के राज्यसभा सांसद और मीडिया सेल इंचार्ज अनिल बलूनी को मेडिकल ग्राउंड पर ये बंगला अलॉट किया गया है।
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी को ये बंगला साल 2000 में एसपीजी सुरक्षा के कारण मिला था, लेकिन पिछले साल नंवबर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।
बंगला खाली करने के लिए प्रियंका को नोटिस मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से जारी किया गया है। 6-बी हाउस नंबर- 35 लोधी एस्टेट में प्रियंका गांधी फैमिली के साथ रहती हैं। लगभग दो दशक से प्रियंका इसी मकान में रह रही हैं।
नीचे देखिए वीडियो-
#मर्सडीज कार और वो मौत का तालाब, कमजोर दिल वाले ये वीडियो न देखें-
कोरोना के खतरनाक रुप से कैसे बचेगा उत्तराखंड, नीचे वीडियो में जानिए-
उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost