नए साल से देश में कई बड़े बदलाव, LPG की कीमत समेत UPI और भी बहुत कुछ... जानिए यहां 

साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन क्या आपको पता है कि नए साल के पहले ही दिन से देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं? बता दें कि  LPG गैस के दाम से लेकर UPI ट्रांजैक्शंस और सिम कार्ड की E-KYC तक कई बड़े बदलाव हुए है। ये बदलाव आप पर कितना असर डालेंगे आइए जानते है-   
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन क्या आपको पता है कि नए साल के पहले ही दिन से देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं? बता दें कि  LPG गैस के दाम से लेकर UPI ट्रांजैक्शंस और सिम कार्ड की E-KYC तक कई बड़े बदलाव हुए है। ये बदलाव आप पर कितना असर डालेंगे आइए जानते है-   

LPG सिलेंडर के दाम घटे- 1 जनवरी से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से कटौती की है। दिल्ली से मुंबई तक पहली कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक सस्ता हुआ है। ताजा बदलाव के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये पर आ गई है, तो वहीं मुंबई में दाम 1708.50 रुपये हो गया है।

चेन्नई में सिलेंडर के दाम 4.5 रुपये तक घट गए हैं और ये 1924.50 रुपये में बिक रहा है। इसके विपरीत कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत 50 पैसे बढ़कर 1869 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई चेंज नहीं किया गया है। इसके अलावा हवाई ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कमी आई है। एटीएफ के दाम 1.06 लाख रुपये प्रति किलोलीटर से घटाकर 1.01 लाख रुपये प्रति किलोलीटर कर दिए गए हैं।

डिजिटल KYC के जरिए मिलेगी SIM- टेलीकॉम इंडस्ट्री में भी आज से बड़ा बदलाव देखेने को मिलेगा। अब नया सिम कार्ड खरीदने पर ग्राहकों को सिर्फ E-KYC करनी होगी। दरअसल, नया सिम खरीदने के लिए पेपर बेस्ड केवाईसी की जगह डिजिटल केवाईसी अनिवार्य करने का ऐलान किया गया था। सिम कार्ड से जुड़े इस नए नियम को लागू करने के लिए भी 1 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई थी। गौरतलब है कि डिपार्टमेंट को टेलीकम्युनिकेश ने दिसंबर में जारी किए एक नोटिफिकेशन में बताया था कि पेपर बेस्ड KYC 1 जनवरी 2024 से बदलने जा रहा है।

इन सेविंग स्कीम में ज्यादा फायदा- देश में सरकारी सेविंग स्कीम में भी बदलाव हुआ है। सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बीते दिनों बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था और अब नई दरें वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए 1 जनवरी से सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाली ब्याज दर 0.20 फीसदी बढ़ गई है। यानी अब इसमें निवेश करने पर सालाना 8 फीसदी नहीं, बल्कि 8.20 फीसदी का ब्याज मिलेगा। सरकार ने 3 साल के टाइम डिपॉजिट में ब्याज दर को 0.10 फीसदी बढ़ाकर 7.10 फीसदी कर दिया है।

सेकेंडरी मार्केट के लिए UPI- नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 जनवरी 2024 को सेकेंडरी मार्केट के लिए UPI लॉन्च कर सकता है। इसके बाद निवेशक UPI के जरिए पेमेंट करके शेयर्स की खरीद कर सकेंगे। हालांकि, पहले चरण में ये सर्विस कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही मिलेगी। सेकेंडरी मार्केट में इस सर्विस से स्टॉक्स खरीदने पर उसका जितना भी अमाउंट होगा, वह आपके अकाउंट में ब्लॉक हो जाएगा। इसके बाद जब उसी दिन सेटलमेंट होगा तो इन्वेस्टर्स के अकाउंट से पैसा डेबिट हो जाएगा। इसके अलावा एनपीसीआई ने एक साल या इससे ज्यादा समय से इस्तेमाल नहीं की गई UPI ID को बंद करने का भी ऐलान किया है। ये प्रक्रिया आज से शुरू हो सकती है।

जनवरी में 16 दिन नहीं खुलेंगे बैंक- जनवरी में बैंक से जुड़े सभी काम जल्दी निपटा लें क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट में साल 2024 के पहले महीने में आधे दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा। आरबीआई बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, जनवरी में कुल 16 दिन की छुट्टियां हैं। इनमें दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है।