कर्मचारी भविष्य निधि के छह करोड़ लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ले सकती है ये फैसला

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मोदी सरकार आज एक बड़ा फैसला ले सकती है जिससे कर्मचारी भविष्य निधि के 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, सरकारी आज पीएफ पर मिलने वाले ब्याज दर में इजाफा कर सकती है। साथ ही सरकार न्यूनतम पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी कर सकती
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मोदी सरकार आज एक बड़ा फैसला ले सकती है जिससे कर्मचारी भविष्य निधि के 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, सरकारी आज पीएफ पर मिलने वाले ब्याज दर में इजाफा कर सकती है। साथ ही सरकार न्यूनतम पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी कर सकती है।

बता दें कि वर्तमान में मिनिमम पेंशन एक हजार रुपए है जिसे बढ़ाकर दो हजार रुपए किया जा सकता है। इस समय केन्द्रीय कर्मचारियों को पीएफ पर 8.55 फीसदी का ब्याज दर मिलता है जिसे आज बढ़ाया जा सकता है। इस संबंध में गुरुवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की बैठक है। इसमें यह तय किया जाएगा कि किस तरह का लाभ केन्द्रीय कर्मचारियों को दिया जाए।

सीबीटी में केन्द्र सरकार, कंपनी, ट्रेड यूनियन के सदस्य शामिल होते हैं। सीबीटी की बैठक में फाइनेंशियल पोजिशन, इंवेस्टमेंट पर रिटर्न और सरप्लस का विश्लेषण किया जाता है। इसके बाद कर्मचारियों को लाभ देने का फैसला किया जाता है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/