मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 2 साल और ले सकेंगे यह सुविधा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) केन्द्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को सौगैत दी है जिसके मुताबिक अब वह सितंबर 2020 तक दो और वर्ष के लिए अवकाश यात्रा छूट (LTC) भत्ते का लाभ उठाने के लिए जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की हवाई यात्रा कर सकते हैं। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) केन्द्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को सौगैत दी है जिसके मुताबिक अब वह सितंबर 2020 तक दो और वर्ष के लिए अवकाश यात्रा छूट (LTC) भत्ते का लाभ उठाने के लिए जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की हवाई यात्रा कर सकते हैं।

एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि जब कर्मचारी एलटीसी भत्ते का लाभ उठाते हैं तो उन्हें सवैतनिक अवकाश के साथ आने-जाने की टिकटों की राशि की भरपाई की जाती है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि उन्हें इन स्थानों पर किसी निजी एयरलाइन से यात्रा की भी अनुमति होती है।

इससे पहले केन्द्र ने सितंबर 2014 में एलटीसी नियमों में ढील देते हुए सरकारी कर्मचारियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र, जम्मू कश्मीर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह हवाई मार्ग से जाने की अनुमति दी थी। इस ढील को समय-समय पर बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले इसे 2016 में दो साल के लिए बढ़ाया गया था। मंत्रालय ने कहा कि अब कर्मचारी 25 सितंबर 2018 तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। मंत्रालय ने कर्मचारियों को एलटीसी नियमों का दुरुपयोग नहीं करने के प्रति चेताया।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)