मोदी सरकार दे रही है 21 हजार जीतने का मौका, बस करना होगा यह काम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अगर आप भी तेज दिमाग वाले है तो मोदी सरकार आपको 21 हजार रूपये जीतने का शानदार मौका दे रही है। जी हां आपने सही सुना, मोदी सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में ये क्विज रखा गया है। अगर आपको उनके में जानकारी है तो यह मौका सीधे मोदी
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अगर आप भी तेज दिमाग वाले है तो मोदी सरकार आपको 21 हजार रूपये जीतने का शानदार मौका दे रही है। जी हां आपने सही सुना, मोदी सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में ये क्विज रखा गया है। अगर आपको उनके में जानकारी है तो यह मौका सीधे मोदी सरकार आपको दे रही है। ये क्विज आप घर बैठे-बैठे खेल सकते हैं।

इस क्व‍िज के तहत आपको महज 10 प्रश्नों का जवाब देना है। अगर आप ने सही-सही 10 प्रश्नों का जवाब दे दिया और दूसरों से कम समय में दिया, तो आपको 21 हजार रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे। यही नहीं, अगर आप इस क्व‍िज में दूसरे और तीसरे नंबर पर भी आते हैं, तो भी आप खाली हाथ नहीं होंगे। दूसरे पायदान पर आने वाले शख्स को 15 हजार रुपये और तीसरे नंबर पर आने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।

इस क्व‍िज में हिस्सा लेने की खातिर आपके पास अगले महीने 14 नवंबर, 2018 की शाम 5 बजे तक समय है। इस क्व‍िज के सभी नियम व शर्तें जानने के लिए आप https://quiz।mygov।in/quiz/gandhi-quiz-hindi-version/ लिंक पर पहुंच सकते हैं।

इस क्विज में हिस्सा लेने के लिए आपको Mygov.in पर जाना होगा। यहां आपको गांधी क्व‍िज का विकल्प होमपेज पर ही मिल जाएगा। आपके सामने एक नया विंडो खुल जाएगा। यहां आपको 100 सेकंड में 10 प्रश्नों का जवाब देना है। ये प्रश्न बापू के जीवन और उनकी तरफ से किए गए अलग-अलग काम से जुड़े हुए हैं। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आप चाहें तो कठिन प्रश्न स्क‍िप भी कर सकते हैं। लेकिन इस बीच आपको ये ध्यान रखना है कि आप समय रहते सभी प्रश्नों का जवाब दें।

www.uttarakhandpost.com

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/