अच्छी ख़बर | अगले 24 घंटे में केरल तट पर दस्तक देगा मानसून

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटे में मानसून केरल तट पर दस्तक दे देगा। सामान्य तौर पर केरल में मानसून पहुंचने की तारीख एक जून है और इसके साथ ही चार महीने तक चलने वाले बारिश के मौसम की आधिकारिक शुरुआत होती है। आईएमडी ने
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटे में मानसून केरल तट पर दस्तक दे देगा। सामान्य तौर पर केरल में मानसून पहुंचने की तारीख एक जून है और इसके साथ ही चार महीने तक चलने वाले बारिश के मौसम की आधिकारिक शुरुआत होती है।

आईएमडी ने अपने मानसून बुलेटिन में कहा, “इसके धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर रुख करने की बहुत संभावना है, जिससे केरल में 8 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।”

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                              

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost