मौसम विभाग ने बताया, इस तारीख तक देश के 90 फीसदी हिस्से को कवर कर लेगा मानसून

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के बारे में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि मानसून के 4 जुलाई तक देश के 90 फीसदी हिस्से में पहुंचने की संभावना है। सोमवार को विभाग ने बताया कि दक्षिणी प्रायद्वीप पर चक्रवात ‘वायु’ का असर खत्म हो गया है। ऐसे में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के बारे में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि मानसून के 4 जुलाई तक देश के 90 फीसदी हिस्से में पहुंचने की संभावना है।

सोमवार को विभाग ने बताया कि दक्षिणी प्रायद्वीप पर चक्रवात ‘वायु’ का असर खत्म हो गया है। ऐसे में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून के 21 जून को महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। बहुप्रतीक्षित मानसून दक्षिण कोंकण और गोवा में 21 तो पूरे महाराष्ट्र में 24 या 25 जून को छाएगा। साथ ही

विभाग के अनुसार, अरब सागर में उठे चक्रवात वायु के कारण मानसून में देरी हुई है और इसका असर खत्म होने के बाद अब मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सोमवार को अगले दो दिन में मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश और दक्षिण कोंकण में इसी दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www।youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost