कुदरत ने बरपाया कहर, बादल फटने से उफान पर आयी नदियां, गाड़िया भी बही

मानसून आने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी इलाकों में कुदरत कहर बरपा रही है। इस बीच हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर मिली है।
 

धर्मशाला (उत्तराखंड पोस्ट) मानसून आने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी इलाकों में कुदरत कहर बरपा रही है। इस बीच हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर मिली है।

धर्मशाला के भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। भारी बारिश से इलाके में अचानक बाढ़ आ गई। देखते ही देखते एक छोटे स नाले ने नदी का रूप धारण कर लिया। बाढ़ से भागसू का नाला ओवरफ्लो हो गया। इस नाले में उफान आने के कारण इसमें कई गाड़ियां बह गई। इस नाले के साथ दोनों ओर कई होटल भी लगते हैं। बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है।

वहीं बादल फटने से मांझी नदी भी उफान पर है। आप वीडियो में देख सकते है कुदरता का डरावना रूप। वहीं, स्थानीय लोग बादल फटने और उसके बाद नदी-नालों में ऊान आने के कारण सहमे हुए हैं।