बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ 

 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री के तौर पर गुरुवार 20 नवंबर 2025 को शपथ ली। राज्‍यपाल आर‍िफ मोहम्‍मद खान ने सभी को शपथ दिलाई।

 

 

नीतीश कुमार के साथ उनकी नई कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें बीजेपी के 14 और जदयू कोटे के 8 मंत्री शामिल हैं। 26 नए मंत्रियों में एक मुस्लिम, 3 महिलाएं .शामिल हैं. वहीं, पहली बार विधानसभा पहुंचे 3 विधायक भी मंत्री बने हैं. समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ली. 

पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण सामारोह का अयोजन किया गया था। हालांकि, सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे । कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की.