जन्मदिन के दो दिन बाद देश के लिए शहीद हुआ पहाड़ का लाल, 5 माह पहले ही बने थे पिता

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) (उत्तराखंड पोस्ट) सेना के एक औऱ लाल ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में घायल हुए सेना के जवान अनिल जसवाल ने आज ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अनिल जसवाल पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले के बंगाणा उपमंडल के सरोह निवासी थे।
 

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) (उत्तराखंड पोस्ट) सेना के एक औऱ लाल ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में घायल हुए सेना के जवान अनिल जसवाल ने आज ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अनिल जसवाल पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले के बंगाणा उपमंडल के सरोह निवासी थे। अनिल की उम्र महज 26 वर्ष थी। दो दिन पहले ही उनका जन्मदिन था।

अनिल जसवाल 6 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी, पांच महीने पहले ही वे पिता बने थे।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost