ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, ऐप से कराते थे न्यूड विडियो कॉल, महिला समेत तीन अरेस्ट

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली महिला आयोग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा तो पति-पत्नी और उनके एक दोस्त को गिरफ्तार है। बताया गया कि आरोपी रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक युवतियों से न्यूड विडियो कॉल करा रहे थे। आरोपियों की पहचान नजमा (27), असगर (30) और कमर राजा
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली महिला आयोग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा तो पति-पत्नी और उनके एक दोस्त को गिरफ्तार है। बताया गया कि आरोपी रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक युवतियों से न्यूड विडियो कॉल करा रहे थे। आरोपियों की पहचान नजमा (27), असगर (30) और कमर राजा (30) के रूप में हुई है जो  तीनों नंद नगरी ए-3 के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि नंद नगरी ए-1 ब्लॉक में महिलाओं से जबरन अनैतिक काम कराने की कॉल मिली थी। इस पर दिल्ली महिला आयोग की टीम के साथ पुलिस ने मकान की जांच की। मकान में रहने वाली नंद नगरी की नजमा और मंडावली फाजलपुर की अस्मिता से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी नजमा ने बताया वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह इस धंधे में पांच-छह महीने से जुड़ी है। एक ऐप के जरिए इसे अंजाम देती है।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने ऐप से अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर्ड करा रखा है। इसके जरिए उसे कई लोगों के न्यूड विडियो के लिए मेसेज या कॉल आते थे। पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड सीज कर लिए। इस मामले में अभी जांच जारी है और धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 328, आईटी और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

बताया गया कि आयोग की हेल्पलाइन पर 14 अगस्त को एक महिला ने फोन कर बताया कि उसकी 20 साल की बेटी कृष्णा नगर से लापता है। पूछतछ में पुलिस को पता चला कि नंद नगरी में एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट चल रहा है, जहां 15 से 20 लड़कियों को वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। पुलिस को पता चला कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच विडियो कॉल करवाई जाती थी। ।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost