दर्दनाक हादसा | बारात की बस पलटने से तीन बरातियों की मौत, 25 घायल

आगरा(उत्तराखंड पोस्ट) आगरा में अछनेरा-फरह रोड के ‘खूनी मोड़’ पर शुक्रवार रात बरात की बस पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया ।हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कागारौल के नौरंगपुर के प्रीतम सिंह के दो बेटों की शादी थी। बरात
 

आगरा(उत्तराखंड पोस्ट)  आगरा में अछनेरा-फरह रोड के ‘खूनी मोड़’ पर शुक्रवार रात बरात  की बस पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया ।हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक कागारौल के नौरंगपुर के प्रीतम सिंह के दो बेटों की शादी थी। बरात मथुरा के परखम से देर रात लौट रही थी। बस की रफ्तार अधिक होने के कारण मोड़ पर बस अनियंत्रित खेत में पहुंच गई और पलट गई।

काफी देर बाद बस को उठाया जा सका। इसके नीचे से तीन शव निकले।इस मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसी कारण लोग इसे खूनी मोड़ कहते हैं।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/