घर को लॉक कर शादी में गए मां-बाप, आग लगने से बंद घर में जिंदा जली 16 साल की बेटी

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां माता-पिता अपनी 16 साल की बेटी को घर में बंद कर शादी में चले गए ताकि वह पढ़ाई कर सकें लेकिन लेकिन इसी दौरान आग लगने से बेटी जिंदा जल गई। जानकारी के मुताबीक मामला मुंबई के दादर
 

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां माता-पिता अपनी 16 साल की बेटी को घर में बंद कर शादी में चले गए ताकि वह पढ़ाई कर सकें लेकिन लेकिन इसी दौरान आग लगने से बेटी जिंदा जल गई।

जानकारी के मुताबीक मामला मुंबई के दादर पश्चिम का है जहां माता-पिता ने लड़की को एक कमरे के फ्लैट में पैरेंट्स ने लॉक कर दिया था। मृतक लड़की की पहचान श्रवणी चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लड़की के पिता वकोला पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। दोपहर के करीब 12.45 बजे पड़ोसियों को धुआं उठता दिखा मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को जानकारी दी गयी।

पुलिस के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में करीब एक घंटे का वक्त लगा। लड़की का फ्लैट तीसरे फ्लोर पर था। फ्लैट का ताला तोड़कर जब लड़की को निकाला गया, तब तक वह जल चुकी थी। उसे हॉस्पिटल ले जाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost