क्या बेरोजगारों को प्रतिमाह 3500 रु दे रही है मोदी सरकार ? यहां जानिए

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सोशल मीडिया लोगों का जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है और इसके अपने फायदे होने के साथ नुकसान भी हैं। सोशल मीडिया में फेक न्यूज से अफवाहों तेजी से फैलती हैं, ऐसे में आपको सोशल मीडिया के जरिए आपके फोन तक पहुंच रही हर खबर सही हो ऐसा जरुरी नहीं है।
 
आपकी भी जिम्मेदारी है कि सोशल मीडियो पर तैर रही फेक ख़बरों/ सूचनाओं को आगे फारवर्ड करने से पहले जांच परख लें कि ये कितनी सही है।

पीआईबी ने ऐसी ही फेक न्यूज से लोगों को सतर्क करने के लिए अब लोगों को जागरुक करना शुरु कर दिया है। पीआईबी ने ऐसी ही एक फेक न्यूज की सच्चाई लोगों के सामने रखी है। इस फेक न्यूज में बताया जा रहा है कि ‘बेरोजगार भत्ता योजना’ के तहत भारत सरकार सभी बेरोजगारों को प्रतिमाह 3500 रु दे रही है। लेकिन असल में सच्चाई ये है कि ऐसी कोई योजना भारत सरकार नहीं चला रही है।

अगर आपके पास भी केंद्र सरकार से संबंधित ऐसी खबर या जानकारी आपके पास आती है और आपको इस पर जरा सा भी संदेह है तो आप इसे पीआईबी को pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकते हैं और इसकी सच्चाई जान सकते हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost