सनसनीखेज | कॉन्स्टेबल ने अपने ही 3 बच्चों की कर दी हत्या, पुलिस को खुद दी वारदात की जानकारी

गांधीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) गुजरात से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां के भावनगर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने ही तीन बच्चों की हत्या कर दी। इस वारदात की जानकारी उसने खुद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के एक कोने में आरोपी कॉन्स्टेबल सुखराम बैठा हुआ था। उसके पास छुरा
 

गांधीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) गुजरात से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां के भावनगर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने ही तीन बच्चों की हत्या कर दी। इस वारदात की जानकारी उसने खुद पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के एक कोने में आरोपी कॉन्स्टेबल सुखराम बैठा हुआ था। उसके पास छुरा था और कमरे में तीनों बच्चों की लाश थी। आरोपी ने पत्नी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था, जिसे पुलिस ने बहार निकाला।

पूछताछ में कॉन्स्टेबल ने बताया कि उसके और उसकी पत्नी के बीच में झगड़ा हुआ था। झगड़े की वजह से वह गुस्से में था। उसने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और अपने तीनों बच्चों को सुलाकर उनकी हत्या कर दी।

बच्चों की उम्र महज 8, 5 और 3 साल थी। बताया गया कि कि शुक्रवार को ही सबसे बड़े बच्चे का जन्मदिन था, जिसे उन लोगों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया था। पुलिस ने आरोपी सुखराम को गिरफ्तार कर लिया है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost