1020 किलो गांजे से भरे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, 3.5 करोड़ रुपये की निकली खेप

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भारी तादाद में गांजा लेकर बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है जो 1020 किलो गांजे से लदा था। इसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए बताई गयी है। मौके पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है,
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भारी तादाद में गांजा लेकर बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है जो 1020 किलो गांजे से लदा था। इसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए बताई गयी है।

मौके पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने के लिए 1020 किलो गांजा लेकर आ रहे थे। बताया गया कि यह खेप आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बॉर्डर से मंगवाई गई थी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें ट्रक के बारे में पहले ही जानकारी मिल गयी थी जिसके लिए उन्होंने टीम बनाई और बुधवार रात करीब 11:30 बजे बदरपुर बॉर्डर के पास आली गांव रेड लाइट से 200 मीटर पहले ट्रक इंतजार करने लगे। करीब 12:15 बजे बदरपुर बॉर्डर से पंजाब नंबर का एक ट्रक दिल्ली में एंट्री करने लगा। पोजीशन लेकर तैयार खड़ी क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे रुकवा लिया, जिसमें ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे। पकड़े गए तीनों आरोपी नोएडा के भंगेल के रहने वाले बताए गए है।

DEMO PIC

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/