CAA प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर दिल्ली में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं प्रदर्शनकारियों की ओर की जा रही पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार गोकुलपुरी
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नागरिकता संशोधन कानून  के विरोध के नाम पर दिल्ली में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं प्रदर्शनकारियों की ओर की जा रही पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार गोकुलपुरी इलाके में प्रदर्शनकारियों की तरफ से की गई फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल की जान चली गई। घायल हुए डीसीपी का नाम अमित शर्मा हैं, जिनकी पोस्टिंग शाहदरा में है। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

जाफराबाद में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। यहां एक शख्स बीच रोड पर फायरिंग करते हुए देखा गया। उपद्रवियों ने यहां एक पेट्रोल पंप को भी आग के हवाले कर दिया। पिछले कुछ घंटों से इलाके का माहौल काफी खराब हो गया है।

पुलिस लगातार माइक के जरिए उनसे शांति बनाए रखने की अपील कर रही है, जिसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost