सनसनीखेज | प्यार में धोखा मिलने पर गर्भवती प्रेमिका ने प्रेमी को चलती गाड़ी में जलाया, हालत गंभीर
रांची (उत्तराखंड पोस्ट) प्रेमी से प्यार में धोखा मिलने पर सनकी प्रेमिका ने सनसनीखेज कदम उठाते हुए अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया। पीड़ित युवक को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है जब महिला ने रातू पुलिस स्टेशन से 20 किमी की दूरी पर युवक को उसी गाड़ी में जिंदा जला दिया। पीड़ित युवक का चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गए हैं। युवक की उम्र 24 साल बताई जा रही है। बताया गया कि आरोपी महिला की उम्र 26 साल है और दोनों का आपस में प्रेम संबंध था। जब महिला गर्भवती हुई तो युवक ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी महिला ने गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया। हालांकि गाड़ी में उस वक्त महिला खुद भी मौजूद थी लेकिन वह सही सलाहमत बाहर निकल गई।
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला अपने प्रेमी की गाड़ी में बैठकर उसके साथ ठाकुरगांव से रातू जा रही थी। उसने एक कागज में लिखकर गर्भवती होने की सूचना अपने प्रेमी को दी, लेकिन उसने कागज पढ़ते ही उसे अपनाने से इनकार कर दिया। आग फैलने के बाद आरोपी गाड़ी का दरवाजा खोलकर फरार हो गई।
DEMO PICमामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की असल वजह अभी पता नहीं चल पाई है। महिला भी अभी फरार है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उसने प्यार में धोखा मिलने के बाद ही ये कदम उठाया है।
हमारा Youtube चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
हमें ट्विटर पर फॉलो करें– https://twitter.com/uttarakhandpost
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost