अरुण जेटली की हालत नाजुक, देर रात राष्ट्रपति और BJP के कई नेता पहुंचे एम्स

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नौ अगस्त से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार देर रात भाजपा के कई आला नेता उनका हाल जानने एम्स पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी एम्स जाकर जेटली का हाल जाना। रात करीब 10.30 बजे
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नौ अगस्त से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार देर रात भाजपा के कई आला नेता उनका हाल जानने एम्स पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी एम्स जाकर जेटली का हाल जाना।

रात करीब 10.30 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटली से मिलने एम्स पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी जेटली से मिलने के वास्ते एम्स गए थे। खबर मिली है कि जेटली के फेफड़ों में पानी जमा हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। बताया तो यह भी जा रहा है कि बार-बार उनके फेफड़ों से पानी निकाला जा रहा है लेकिन उनमें फिर से पानी जमा हो रहा है।

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को एम्स की ओर से जो बयान जारी हुआ था उसके मुताबिक जेटली को हेमोडायनैमिकली स्टेबल बताया गया था। इसका मतलब है कि उनका ब्लड प्रेशर और पल्स रेट ठीक से काम कर रही है। हालांकि पिछले शुक्रवार के बाद से एम्स की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। बता दें कि अरुण जेटली डायबिटीज के मरीज हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। कुछ समय पहले उनकी सॉफ्ट टिशू कैंसर बीमारी के बारे में पता चला था।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost