पहली ही रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, बताया- क्या होती है देशभक्ति

गांधीनगर(उत्तराखंड पोस्ट) कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में पहली बार किसी रैली को संबोधित किया। रेली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अपनी पहली चुनावी रैली में पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि, बड़े-बड़े वादे करने वालों से सवाल किए जाने चाहिए। प्रियंका ने कहा कि
 

गांधीनगर(उत्तराखंड पोस्ट) कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में पहली बार किसी रैली को संबोधित किया।

रेली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अपनी पहली चुनावी रैली में पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि, बड़े-बड़े वादे करने वालों से सवाल किए जाने चाहिए।

प्रियंका ने कहा कि मैं आपसे आग्रह करना चाहती हूं जो आपके सामने बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं, उनसे पूछिये कि जो दो करोड़ रोजगार देने का उन्होंने आपको वचन दिया था, वो रोजगार कहां है। उनसे पूछिए कि जो 15 लाख आपके खाते में आने वाले थे, वे कहां हैं।

जिन महिलाओं की सुरक्षा की बात वो करते थे, इन पांच सालों में उन महिलाओं को किसने पूछा, प्रियंका ने कहा आप सही निर्णय लीजिए, सही मुद्दे उठाइए, क्योंकि ये देश आपका है। आपने इसे बनाया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में  बेरोजगारी, किसान, महिलाओं की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। इन मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछे जाने चाहिए।

प्रियंका गांधी ने देश की मौजूदा हालात पर कहा कि मैंने महसूस किया है कि यह देश प्यार और सद्भावना से बना है, लेकिन मौजूदा स्थिति से दुखी हूं। आप जागरुक बनें, इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं। आपकी जागरुकता, आपका वोट एक हथियार है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/