सोशल मीडिया में भी सक्रिय हुई प्रियंका गांधी, सिर्फ इन 7 लोगों को करती हैं Follow

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजनीति में सक्रिय तौर पर आने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब अपनी बात कहने के लिए ट्विटर पर भी एंट्री कर ली है। ट्विटर पर प्रियंका का @priyankaGandhi के नाम से वेरिफाइड अकाउंट भी एक्टिव हो गया है। ट्विटर पर आते ही तेजी से उनके फॉलोवर्स की संख्या में
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजनीति में सक्रिय तौर पर आने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब अपनी बात कहने के लिए ट्विटर पर भी एंट्री कर ली है।

ट्विटर पर प्रियंका का @priyankaGandhi के नाम से वेरिफाइड अकाउंट भी एक्टिव हो गया है। ट्विटर पर आते ही तेजी से उनके फॉलोवर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रियंका गांधी ट्विटर पर अकाउंट बनाने के बाद से खबर लिखे जाने तक केवल 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं।

उन्होंने शुरुआती तौर पर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल, अध्यक्ष राहुल गांधी, अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को फॉलो किया है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/