देहरादून- आसन बैराज के गेट में फंसा अजगर, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी
देहरादून से बड़ी खबर है। यहां शुक्रवार को विकासनगर में आसन बैराज में गेट में विशालकाय अजगर फंसा गया। जिसे देखने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरन्त वन विभाग को दी गई।
Aug 19, 2023, 11:21 IST

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से बड़ी खबर है। यहां शुक्रवार को विकासनगर में आसन बैराज में गेट में विशालकाय अजगर फंसा गया। जिसे देखने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरन्त वन विभाग को दी गई।
सूचना पाकर वन विभाग के स्नेक सेवर आदिल मिर्जा पूरी टीम के साथ मौके पर पंहुचे। उन्होंने काफी देर की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।