उत्तराखंड-  इन तीन जिलों मेंआज बारिश के आसार

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है दिन में चटख धूप पसीने छुड़ा रही है।
 
rain

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है दिन में चटख धूप पसीने छुड़ा रही है।

 

 

 इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और  कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना है अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।