मानसून से पहले जमकर बरसेंगे बदरा, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से 30 जून तक प्रदेश के कई जिलों में गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने के आसार है इसीलिए मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में मौसम में काफी तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जून महीने के अंतिम पड़ाव में बिहार और मध्य प्रदेश में मानसून ने एंट्री ले ली है।

दिल्ली में मानसून 30 जून तक आता है, लेकिन ताजा मौसम को देखते हुए इस बार दिल्ली में मॉनसून 30 जून से पहले आ सकता है। मौसम विभाग ने कहा- दिल्ली-एनसीआर में आगे कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तराखंड में भारी बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से 30 जून तक प्रदेश के कई जिलों में गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने के आसार है इसीलिए मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 24 से 26 जून और 29 जून को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से चारधाम यात्रा मार्गों के लिए विशेष तौर पर सुझाव जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वो मौसम की जानकारी लेकर ही चारधाम यात्रा मार्ग पर आगे बढ़े।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मानसून को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने सोमवार को कहा- हमें उम्मीद है कि अगले 3-4 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में मानसून आगे बढ़ेगा। हल्की आंधी जारी रहेगी। लू की स्थिति में काफी कमी आई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार से अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति की सूचना मिलने की संभावना है। दिल्ली में मौसम की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा, "हमें दिल्ली में तापमान में मामूली वृद्धि की उम्मीद है...लू की स्थिति की उम्मीद नहीं है...अगले 3-4 दिनों में हल्की आंधी आ सकती है।

इन राज्यों में रेड अलर्ट

अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक में, 23 और 24 को गुजरात क्षेत्र में, 23-25 ​​के दौरान केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 23 को मराठवाड़ा, 23 और 24 को सौराष्ट्र और कच्छ, 25 को गुजरात, 24 और 25 को तमिलनाडु में, 26 और 27 को केरल और माहे में और 25 से 27 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मौसम विभाग ने दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा- दक्षिण पश्चिम मॉनसून अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, ओडिशा के शेष हिस्सों और झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।" अधिकारियों ने कहा कि मॉनसून 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों और 30 जून तक पूरे राज्य को कवर कर लेगा।