बलात्कार का वीड‍ियो बनाकर ब्लैकमेल करता था यह गिरोह, वायरल वीडियो से हुआ पर्दाफाश

पटना (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार पुलिस ने ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश कर उसके एक सदस्य को पकड़ा है जो पूजा करने मंदिर जाने वाली महिला और लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाकर उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। बताया गया कि यह गिरोह महिलाओं के साथ रेप करता था और फिर उनका वीडियो
 

पटना (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार पुलिस ने ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश कर उसके एक सदस्य को पकड़ा है जो पूजा करने मंदिर जाने वाली महिला और लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाकर उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।

बताया गया कि यह गिरोह महिलाओं के साथ रेप करता था और फिर उनका वीडियो बनाकर अलग-अलग जगह इस्तेमाल करता था। बदनामी के डर से महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस में भी नहीं की।

जानकारी के मुताबिक बिहार के मुंगेर जिले में कुछ दिनों पहले इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो गया जिसकी जांच करते हुए पुलिस इस गिरोह के एक सदस्य तक पहुंच गई। वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी मनु महाराज ने संज्ञान लेते हुए एसपी राकेश कुमार को मामले की तहकीकात कराने का निर्देश दिया था। जब वीडियो की जब छानबीन की गई तो दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पहचान तारापुर निवासी रूपेश कुमार के रूप में हुई जिसे पुलिस ने गोगाचक स्थित घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि गिरोह में किसी बात को लेकर फूट पड़ने के कारण गिरोह के सदस्यों द्वारा ही वीडियो को वायरल कर दिया गया जिससे इस मामले का खुलासा हो पाया। पुलिस यह भी मानती है कि इस गिरोह द्वारा तारापुर पूजा करने जाने वाली तीन-चार महिलाओं के साथ अब तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। हालांकि लोकलाज के भय से दुष्कर्म की शिकार किसी महिला ने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

अज्ञात द्वारा की गई शिकायत के आधार पर डीआईजी ने संज्ञान लेते हुए इस रैकेट का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस का दावा है कि जिस महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है उसकी पहचान कर ली गई है, अन्य दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं की भी पहचान जल्द कर उनके बयान के आधार पर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।

पकड़े गए आरोपी रूपेश कुमार ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि डेढ़ माह पूर्व बड़ुआ नदी स्थित गोगीचक बांध के समीप गांव के ही कुछ युवकों ने पिस्तौल की नोंक पर उससे जबरन महिला का दुष्कर्म करने के लिए कहा। इसमें चिरणजीत, राकेश, कुणाल व राजीव शामिल थे। चिरणजीत दुष्कर्म के दौरान वीडियो बना रहा था। बाद में सभी ने किसी को यह बात नहीं बताने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से उसने पुलिस में शिकायत नहीं की। जिस महिला के साथ दुष्कर्म किया वह कौन थी और कहां की थी, इस संबंध में रूपेश ने अब तक कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म की शिकार एक महिला को चिन्हित कर लिया गया है। दुष्कर्म की शिकार अन्य तीन-चार महिलाओं की पहचान कर उनके बयान लिए जाएंगे।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost