कोरोना | RBI ने घटाया रीपो रेट, EMI चुकाने की छूट 3 महीने के लिए बढ़ाई

मुुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट में RBI ने रीपो रेट में और कटौती का ऐलान किया है। रीपो रेट में 40 बीपीएस की कटौती कर दी गई है, जिसके बाद नया रेट 4% हो गया है। इतनी ही कटौती रिवर्स रीपो रेट में की गई है, जो अब 3.25% हो गया है। इस कदम से आपकी
 

मुुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट में RBI ने रीपो रेट में और कटौती का ऐलान किया है। रीपो रेट में 40 बीपीएस की कटौती कर दी गई है, जिसके बाद नया रेट 4% हो गया है। इतनी ही कटौती रिवर्स रीपो रेट में की गई है, जो अब 3.25% हो गया है।

इस कदम से आपकी EMI का बोझ कुछ कम होगा। साथ ही EMI मोराटोरियम को तीन महीने आगे बढ़ा दिया गया है।

3 महीने के लिए बढ़ा EMI मोराटोरियम – 27 मार्च को किए गए मोराटोरियम को अब 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। तीन महीने के लिए दिए गए हर तरह की राहत को अब और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी मोराटोरियम 1 जून से 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है, आपको और तीन महीने के लिए लोन की किस्त टालने का ऑप्शन मिल गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost