इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार, कहा बचे हैं बस इतने साल

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) सुपर 30′ पटना के मैथ्स टीचर आनंद कुमार के बारे में एक बुरी खबर सामने आई है।आनंद कुमार ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में आनंद ने खुद यह बात बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी कम उम्र में बायॉपिक के लिए ‘हां’ करने
 

 नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) सुपर 30′ पटना के मैथ्स टीचर आनंद कुमार के बारे में एक बुरी खबर सामने आई है।आनंद कुमार ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे हैं।

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में आनंद ने खुद यह बात बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी कम उम्र में बायॉपिक के लिए ‘हां’ करने का भी यही कारण था। ‘मेरे लिए यह सबसे अच्छा यह होगा की मैं जीवित रहते हुए यह बायॉपिक देख सकूं।’

आनंद कुमार ने इंटरव्यू में बताया कि कुछ साल पहले उन्हें सुनने में दिक्कत हो रही थी। चेकअप करने के बाद उन्हें पता चला कि दाएं कान से सुनने की 80-90 प्रतिशत क्षमता कम हो गई थी। कई जांच के बाद भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में जांच कराई। तब उन्हें डॉक्टर्स द्वारा पता लगा की उन्हें ब्रेन ट्यूमर है आनंद कुमार ने यह भी बताया कि उनके पास जिंदगी के बस 5 साल बचे हैं।

बता दें सुपर 30′ आनंद कुमार की बायोपिक है। जो 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन आनंद कुमार के रोल में नजर आ रहे हैं।

 हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost