मुंबई | 60 सेकेंड की रेड लाइट ने बचा दी फुटओवर ब्रिज हादसे में दर्जनों लोगों की जान

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) बीते गुरूवार कोमुंबई की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक कुर्रा रोड पर फुट ओवर ब्रिज गिरने पांच लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। सीएसटी के बाहर बने इस ब्रिज के गिरने से हादसा और भीषण हो सकता था अगर उस वक् कुर्रा रोड पर रेड सिग्नल
 

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) बीते गुरूवार कोमुंबई की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक कुर्रा रोड पर फुट ओवर ब्रिज गिरने पांच लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

सीएसटी के बाहर बने इस ब्रिज के गिरने से हादसा और भीषण हो सकता था अगर उस वक् कुर्रा रोड पर रेड सिग्नल ने होता तो। शाम के वक्त इस ब्रिज के ऊपर से कई लोग गुजर रहे थे।

अगर उस समय 60 सेकेंड की रेड लाइट न होती तो इस ब्रिज के नीचे से कई कारें, मोटरसाइकिल और दूसरे वाहन गुजरते हैं। अगर ब्रिज गिरते समय रेड लाइट न होती तो इसके नीचे कई लोग आ सकते थे। हादसे के वक्त इस ब्रिज के नीचे कुछ ठेले वाले थे और एक कार खड़ी थी। बाकी लोग पुल के साथ नीचे गिरने की वजह से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल है और उनका इलाज चल रहा है।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी।

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/