बड़ा हादसा | बरातियों से भरी बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, 6 गंभीर

कानपुर(उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार सुबह सिकंदरा थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मार दी ।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी राजपुर में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी
 

कानपुर(उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार सुबह सिकंदरा थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मार दी ।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी राजपुर में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना मंगलपुर के डबरापुर निवासी पुत्तू लाल के पुत्र देशराज की बारात में रविवार को थाना कालपी के मंगलौर गांव गए थी। जयमाल की रस्म के बाद छह बराती बोलेरो से सोमवार सुबह गांव लौट रहे थे।

तभी अफसरिया गांव के पास सामने ट्रक ने सामने से बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

जिससे चालक उमेश शरण व बांकेलाल की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं अन्य 6 बराती घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost