हॉस्पिटल में भर्ती हुए रॉबर्ट वाड्रा, रातभर साथ रहीं प्रियंका गांधी

नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा सोमवार को इलाज के लिए नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। बताया गया कि वह पीठ और पैर में दर्द के बाद नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे थे जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हो गए।
 
इसके बाद सोमवार शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हॉस्पिटल पहुंची। हॉस्पिटल में थोड़ी देर रुकने के बाद प्रियंका वहां से निकल गईं, लेकिन रात 10:30 बजे फिर से वो वापस हॉस्पिटल पहुंची। इसके बाद प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पूरी रात करीब 9 घंटे तक हॉस्पिटल में मौजूद रहीं।

फिलहाल मेट्रो हॉस्पिटल में रॉबर्ट वाड्रा के पीठ दर्द और पैर दर्द का इलाज किया जा रहा है। मेट्रो हॉस्पिटल के सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन, रॉबर्ट वाड्रा का इलाज कर रहे हैं। पूरे हॉस्पिटल को एसपीजी की टीम ने अपने घेरे में लिया हुआ है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost