उत्तराखंड में 25 हजार करोड़ का होगा निवेश, CM धामी बोले- देश के आर्थिक विकास में सहभागी बनेगी देवभूमि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हमने मानसखंड को विकसित करने का संकल्प लिया है और इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। पूरे हिंदुस्तान में उत्तराखंड जैसा राज्य दूसरा नहीं है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के Curtain Raiser कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- हमने तय किया है कि हम भारत के आर्थिक विकास में भी अपनी सहभागिता देंगे। उत्तराखण्ड में जन्म लेना प्रभु की इच्छा है और वहां कर्म करने वाले को भी यह मानना चाहिए की इन पर देवों की कृपा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हमने मानसखंड को विकसित करने का संकल्प लिया है और इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। पूरे हिंदुस्तान में उत्तराखंड जैसा राज्य दूसरा नहीं है।

मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि आप सभी वहां इन्वेस्टमेंट करें। हमारा प्रयास प्रदेश की जीडीपी को अगले 5 साल में दुगना करने का है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सीएम धामी ने कहा कि आपको वहां पर सभी संसाधन भी मिलेंगे। हमने अपनी पॉलिसी में लगातार परिवर्तन किया है। जिसमें प्रमुख रूप से टूरिज्म पॉलिसी भी शामिल है। आप सभी हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं।

प्रदेश में पहले से काम कर रहे औद्योगिक समूहों के कैंपस का भी विस्तार किया जा रहा है। हमने एक लक्ष्य रखा था कि हम इस समिट के माध्यम से ₹25 हजार करोड़ की ग्राउंड फंडिंग करेंगे लेकिन मुझे विश्वास है हम इससे ज्यादा ही फंडिंग करेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हम आपके दिए सुझाव पर दिल खोल कर काम कर रहे हैं। प्रदेश की कनेक्टिविटी में लगातार सुधार किया जा रहा है। 2013 की आपदा में केदारनाथ को बहुत नुकसान पहुंचा था लेकिन आज भव्य और दिव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">