दुखद | वरिष्ठ टीवी पत्रकार और एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन

टीवी पत्रकार रोहित सरदाना नहीं रहे। उनका कोरोना से निधन हो गया है। पहले रोहित सरदाना की मां को संक्रमण हुआ। कल रोहित जी वेंटिलेटर पर थे। काफी इंफेक्शन बताया जा रहा था।जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर दी जानकारी दी।
 
 

नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) टीवी पत्रकार रोहित सरदाना नहीं रहे। उनका कोरोना से निधन हो गया है। पहले रोहित सरदाना की मां को संक्रमण हुआ। कल रोहित जी वेंटिलेटर पर थे। काफी इंफेक्शन बताया जा रहा था।जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर दी जानकारी दी।

सुधीर चौधरी ने ट्वीट में लिखा- अब से थोड़ी पहले @capt_ivane  का फ़ोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी।ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था।ये भगवान की नाइंसाफ़ी है। ॐ शान्ति

बताया गया कि पहले रोहित सरदाना की मां को संक्रमण हुआ। कल रोहित जी वेंटिलेटर पर थे। काफी इंफेक्शन बताया जा रहा था।

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सारदेसाई ने भी ट्वीट कर रोहित सरदाना के निधन की खबर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया। उन्हें आज सुबह हार्ट अटैक आया था। उनके परिवार के प्रति संवेदनाए। रोहित सरदाना रोज शाम को आजतक के मशहूर शो दंगल की एंकरिंग करते थे। साल 2018 में ही उन्हें को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।