कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दिल का दौड़ा पड़ने से हुआ निधन

कांग्रेस पार्टी के लिए बुरी खबर आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे और दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 
 
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट )  कांग्रेस पार्टी के लिए बुरी खबर आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे और दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वह 56 साल के थे। मंगलवार को लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अरविंदर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

अरविंदर सिंह 2008 में कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली के देवली विधानसभा से विधायक चुने गए थे। देवली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अरविंदर के निधन पर कांग्रेस के नेताओं ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि उन्हें साधारण व्यक्तित्व और सामाजिक जागरूकता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि मेरे सहयोगी और दोस्त अरविंदर सिंह के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए अथक परिश्रम किया था। उनकी कमी हमेशा खलेगी।